logo

India Corona Update: भारत में 3,52,991 नए मरीज मिले, 2,812 लोगों की मौत हो गयी

7762news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर दिन-प्रतिदिन बेकाबू होती जा रही है। बीते 24 घंटे में देश में 3 लाख 52 हजार 991 मरीज मिले। इस बीच 2 हजार 812 लोगों की मौत हो गयी।  आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, यूपी बिहार बंगाल झारकंड औस सओड़िशा सहित कई राज्यों को मिलाकर अब तक 10 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। अब तक भारत में 1 करोड़ 73 लाख 13 हजार 163 मरीज मिले।

भारत में डेढ़ करोड़ लोगों ने कोरोना को हराया
भारत में अब तक 1 करोड़ 43 लाख 04 हजार 382 मरीजों ने कोरोना को हराया। अब तक 1 लाख 92 हजार 123 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अभी 28 लाख 12 हजार 658 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। 14 करोड़ 19 लाख 11 हजार 223 लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुकी है। गुजरात के सूरत स्थित एक निजी अस्पताल में आईसीयू में आग लग गयी। 16 अत्यंत गंभीर श्रेणी के मरीजों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में सर्वाधिक मरीज
यूपी में कोरोना के 35 हजार 614 मरीज मिले। 208 मरीजों की मौत हो गयी। पश्चिम बंगाल में कोरोना के 15 हजार 889 मरीज मिले। महाराष्ट्र में 66 हजार 191 मरीज मिले। 832 लोगों की मौत हो गयी। राजस्थान में 15 हजार 809 मरीज मिले। केरल में कोरोना के 28 हजार से ज्यादा मरीज मिले। गुजरात में 14 हजार 296 मरीज मिले। 157 लोगों की मौत हो गयी दिल्ली में 22 हजार 900 मामले मिले, 350 लोगों की मौत हो गयी।  मध्य प्रदेश में कोरोना के 13 हजार 601 मरीज मिले

कोरोना से लड़ाई में भारत के साथ अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत के साथ आ गया है। बाडडेन ने कहा कि जिस प्रकार भारत ने हमारी मदद की थी वैसे अब हम भी करेंगे। कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि अमेरिका ने भारत को वैक्सीन बनाने के लिए काम आने वाला कच्चा माल देने से मना कर दिया है। हालांकि अब बाइडेन का ट्वीट राहत देने वाला है।