logo

भारत में कोरोना से 1 दिन में सर्वाधिक 2 हजार लोगों की मौत, 2 लाख 94 हजार से ज्यादा नए संक्रमित

7615news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारत में कोरोना की संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो चुकी है। रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे में देश में 2 लाख 94 हजार कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस बीच देश में 2 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो गयी। देश में एक दिन में मरने वालों का ये सर्वाधिक आंकड़ा है। 

डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग हुए संक्रमित
देश में अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। फिलहाल देश में 20 लाख 31 हजार 977 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। बीते 24 घंटे में 1 लाख 54 हजार 761 लोगों ने कोरोना को मात दी है। चिंताजनक बात ये भी है कि केवल बीते 15 दिन में ही 25 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 77 फीसदी मामले केवल 10 राज्यों से सामने हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में सर्वाधिक कोरोना मरीज हैं। 

13 करोड़ से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन
देश में टीकाकरण अभियान भी जारी है। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। हालांकि, हैरानी की बात ये है कि इनमें से केवल 1 करोड़ 74 लाख लोगों ने ही कोर्स पूरा किया है। इसका मतलब ये है कि अभी महज इतने लोगों ने ही कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज लिया है। भारत में 1 मई से टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू किया जायेगा। 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा।