logo

Corona Update: कोरोना ने बरपाया कहर! 24 घंटे में मिले 1 लाख से ज्यादा नये मरीज, 478 लोगों की मौत

7143news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारत में कोरोना (Corona) कहर बरपाने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 3 हजार 558 नये मरीज मिले हैं। इस दौरान 478 मरीजों की मौत भी हो गयी है। बीते 24 घंटे में देश में 52 हजार 847 लोगों ने कोरोना को मात भी दिया है। देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1 करोड़ 25 लाख 89 हजार 67 तक पहुंच गयी है। 1 करोड़ 16 लाख 82 हजार 136 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 7 लाख 41 हजार 830 है। 

भारत में कोरोना से डेढ़ लाख से ज्यादा मौत
भारत में कोरोना से अब तक 1 लाख 65 हजार 101 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस बीच वैक्सीनेशन प्रोग्राम (Vaccination Programe) भी जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 7 करोड़, 91 लाख 5 हजार 163 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। महाराष्ट्र में रोजाना कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आ रहे हैं। राजधानी मुंबई में ही केवल 11 हजार 163 नये मरीज मिले हैं। इस बीच मुंबई में 25 कोरोना मरीजों की मौत भी हो गयी। राज्य में एक ही स्थान पर पांच से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई गयी है। कई जिलों में सुबह सात से रात आठ बजे तक धारा 144 लगाई जा रही है। 

योगी आदित्यनाथ ने लगवाया वैक्सीन
इस बीच देश में कोरोना वैक्सीनेशन भी जारी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में कोरोना का टीका लगवाया। वैक्सीन लगवाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं टीका उपलब्ध कराने के लिये प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने देश के वैज्ञानिकों का भी शुक्रिया किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे बारी आती है नागरिकों को टीका लगवाना चाहिये।