logo

दिल्ली मिस एंड मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया बनेंगी में धनबाद की मोनीता वर्मा!

4904news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद:
दिल्ली में होने वाले दिल्ली मिस एंड मिसेज क्वीन ऑफ इन्डिया कांटेस्ट के लिए धनबाद की बेटी मोनीता वर्मा को सिलेक्ट किया गया है। इसका फाइनल सात अप्रैल को दिल्ली में होगा। टीवी पर लाइव प्रसारित भी किया जाएगा। मोनिता अब तक 'कर देलू तूं खून हजार..। धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना..जैसी कई एल्बम में काम कर चुकी हैंं और जो काफी चर्चित रहा है। 

देशभर की महिलाओं का हुआ सिलेक्शन 
इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में  देश भर से महिलाओं का चयन हुआ है। जिसमे धनबाद की मोनिता भी शामिल हैंं जो कि काफी गर्व की बात है। इस कार्यक्रम का यह चौथा सीजन है। स्काई टच की आर्रगेनाइजर ममता माथुर ने बताया कि आयोजन में बॉलीवुड स्लेव भी जज की भूमिका में आते हैं तथा इस पूरे कार्यक्रम का एपिसोड नेशनल टीवी चैनल भी प्रसारित करते हैं। मोनीता ने बताया कि ममता माथुर, जावेद समेत कई लोग हैं जो महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

अक्सर भाग लेती रही हैंं मोनिता ऐसे कार्यक्रमों में 
मोनिता पिछले कई वर्षों से कला क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं तथा कई कार्यक्रमों में भाग लेती आ रही हैं। मोनीता ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा झारखंड से उनका चयन होना उत्साहित है तथा वह अपना बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि देश भर से कई पार्टिसिपेट इसके लिए ऑडिशन दिए थे, जिसमें चुनिंदा लोगों का सिलेक्शन हुआ है।