logo

उग्रवादी मोहन परहिया ने लातेहार में पुलिस के सामने किया सरेंडर

उग्रवादी मोहन परहिया ने लातेहार में पुलिस के सामने किया सरेंडर
द फॉलोअप टीम, लातेहार:
JJMP के उग्रवादी मोहन परहिया ने गुरुवार को लातेहार SP ऑफिस में आत्मसमर्पण कर दिया।  मोहन परहिया पिछले 3 सालों से नक्सल गतिविधियों में शामिल रहता था। मोहन परहिया पहले भाकपा माओवादी था। फिर वह TPC उग्रवादी संगठन के साथ भी जुड़ा। 

कई मामले हैंं दर्ज 
मोहन परहिया लातेहार के नावाडीह का रहने वाला है।  लातेहार जिले के तीन थाना बारेसाढ़, महुआडांड और लातेहार में मोहन के 5 मामले दर्ज हैं। जिस वक़्त मोहन परहिया ने सरेंडर किया उस समय  DIG राजकुमार लकड़ा, SP प्रशांत आनंद और ASP विपुल पांडे भी मौजूद थे।