logo

चाईबासा में व्यपारियों से भरा ट्रक पलटा, 9 लोगों की हालत गंभीर

4144news.jpg
द फॉलोअप टीम, चाईबासा 
शनिवार देर शाम कुदाहातु में व्यपारियो से भरा ट्रक पलट गया। इस घटना के बाद वहां लोगो में अफरा तफरी मच गयी। झींकपानी से 15 किलोमीटर दूर टोंटो जंगल हाट से सभी व्यापारी ट्रक पर अपने सामान के साथ चाईबासा वापस जा रहे थे। तभी ट्रक पलट गया। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में 9 हाट व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

ये भी पढ़ें.....

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया 
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी। व्यपारियों को ट्रक से बाहर निकालकर सरकारी एंबुलेंस एवं अन्य माध्यमों से चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया। सभी घायल चाईबासा के निवासी हैं।  इस घटना की सूचना होते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ लग गयी। कुछ व्यपारी गंभीर रूप से घायल हैं। उसमें से मालती देवी, हालिम खान, कीस्टो गोप सहित और 5 लोग सदर अस्पताल से जमशेदपुर टीएमएच के लिए रेफर कर दिया गया है।