logo

रांची में जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, 21 मई को थी शादी

4143news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
इस वक्त राजधानी रांची से एक बड़ी खबर आ रही है। रांची के बुढ़मू थाना में पदस्थापित एक जवान ने अपने ही हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान की पहचान देवेश प्रसाद के रूप में की गई है। 

डिप्रेशन में रहने की बात आ रही सामने
बुढ़मू थाना में पदस्थापित जिस जवान ने खुद को गोली मारी है उसके बारे में बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था। पिछले तीन दिनों से वह किसी से ठीक से बात भी नहीं कर रहा था। 



21 मई को होने वाली थी शादी
जानकारी के अनुसार देवेश प्रसाद की शादी 21 मई को थी। शादी को लेकर अक्सर वह बात करता था। वह मांडर का ही रहने वाला था। रात में उसकी संतरी की ड्यूटी ऊपरी तल्ले पर पड़ी थी उसी दौरान उसने खुद के ही इंसास से गोली मार ली। 

ये भी पढ़ें.....

पुलिस मामले में छानबीन में जुटी
घटना शनिवार देर रात की है। घटना की सूचना मिलने के बाद बुढ़मू थाना के प्रभारी ने इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दी। उसके बाद मामले की तफ्तीश शुरू हो गई है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि आखिर देवेश ने गोली क्यों चलाई। वह घर से परेशान था या फिर काम से परेशान था या काम के दौरान किसी बात कोई लेकर किसी से अनबन हुई। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।