logo

रांची पहुंची राष्ट्रीय मंत्री सह मेयर आशा लकड़ा, स्वागत को एयरपोर्ट पर उमड़ा हुजूम

15565news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद मेयर डॉ. आशा लकड़ा मंगलवार को रांची पहुंची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय मंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे। राष्ट्रीय मंत्री के स्वागत में एयरपोर्ट रोड से बिरसा चौक होते हुए हरमू बायपास रोड स्वागत व अभिनंदन के होर्डिंग से पाट दिया गया था। कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। 

जन-विरोधी नीति के खिलाफ होगा आंदोलन! 
दिल्ली से रांची पहुंचने के पर राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश की हेमंत सरकार यह न समझें कि विपक्ष ने चुपी साध ली है। अब राज्य सरकार के हर जनविरोधी नीति के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे। उन्होंने वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केंद सरकार की तर्ज पर उन्होंने भी पेट्रोल-डीजल पर वैट की दर में कटौती कर राज्य की जनता को राहत देने की बात कही थी। 

कांग्रेस और जेएमएम में आपसी तालमेल नहीं! 
इस विषय पर राज्य सरकार की चुपी से यह प्रतीत हो रहा है कि राज्य की सत्ता में शामिल होने के बावजूद जेएमएम व कांग्रेस के बीच आपसी तालमेल नहीं है। वित्त मंत्री मोदी सरकार की राह पर चल रहे हैं। मैं उनसे आग्रह करती हूं कि पेट्रोल-डीजल पर वैट की दर में कटौती के मुद्दे पर भाजपा का समर्थन करें और झारखंड की आम जनता को राहत देने के लिए भाजपा के आंदोलन को अपना समर्थन दें। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और आपराधिक घटनाएं चरम पर पहुंच चुकी है। शिक्षा जगत से लेकर टेंडर व नियुक्ति तक भ्रष्टाचार हावी है। 

ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर पैसों का खेल
आशा लकड़ा ने कहा कि राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर पैसे का घिनौना खेल किया जा रहा है।  हेमंत सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के पैसों का दुरुपयोग न करे। अब राज्य सरकार के विरोध में पंचायत से लेकर शहर तक भाजपा जोरदार आंदोलन कर आम जनता के हितों व उनके हक और अधिकार की रक्षा करेगी।