द फ़ॉलोअप टीम, सरायकेला:
आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीडीह तालाब के पास मुसाबनी में शुक्रवार को 33 वर्षीय जूली टुडू का शव बरामद किया गया था। उसकी 7 साल की बेटी घायल अवस्था में मिली थी। दोनो के ऊपर चाकू से वार किया गया था। जूली की मौत हो गयी थी लेकिन बच्ची बच गयी थी।
पुलिस ने किया जूली हत्याकांड का खुलासा
इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। हत्या करने वाला जूली का प्रेमी ही निकला। हत्यारे प्रेमी मंगल हांसदा को आदित्यपुर और आरआईटी पुलिस ने गम्हरिया से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में उपयोग किया चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। जूली के भाई फुदान टुडू के बयान पर मंगल हांसदा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर कर जेल भेज दिया गया है।
दूसरे लोगों से बातचीत नही थी पसंद
जूली के भाई ने बताया कि उसका जीजा बेंगलुरु में रहता है। उसकी बहन और बच्ची को काशीडीह में किराये के घर में रखकर गया है। उसकी बहन भी यहां रहकर काम करती थी। इस बीच उसे मंगल से प्यार हो गया था। जूली का दूसरे लोगों से मिलना या बातचीत करना मंगल को पसंद नहीं था। उसकी बहन काम के सिलसिले में ठेकेदारों से बात करती थी। मंगल के अंदर इस बात की नाराजगी रहती थी।
यह भी पढ़े...
हमले में संयोग से बच गयी थी बच्ची
भाई ने बताया कि घटना के एक दिन पहले मंगल, जूली और भगिनी को अपने किसी रिश्तेदार के घर ले गया था। सुबह वहां से लौटने के वक्त दोनों में किसी बात को लेकर बकझक हुई। रास्ते में एक तालाब पड़ता है जहां मंगल शौच के बहाने रुका। उसने बहन और भगिनी की चाकू मारकर हत्या कर दी।
बच्ची ने पुलिस को बताई पूरी सच्चाई
हत्यारोपी मंगल हांसदा को लगा कि उसे लगा कि दोनों मर चुके हैं। संयोग से बच्ची बच गई। उसने पुलिस को पूरी बात बता दी। पुलिस ने आरोपी मंगल हांसदा को जेल भेज दिया। इस हत्याकांड के खुलासे का नेतृत्व आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो ने किया। इस कहानी का दर्दनाक अंत हुआ।