logo

Deoghar: उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री ने मधुपुर अनुमंडल अस्पताल का लिया जायजा, दिया जरूरी निर्देश

Deoghar: उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री ने मधुपुर अनुमंडल अस्पताल का लिया जायजा, दिया जरूरी निर्देश
द फॉलोअप टीम, मधुपुर: 
देवघर जिला के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मधुपुर अनुमंडल अस्पताल का दौरा किया। उपायुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उपायुक्त ने अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अनुमंडल उपाधीक्षक को आदेश दिया कि अस्पताल में तत्काल ऑक्सीजन युक्त 50 सिलेंडर की व्यवस्था कीजिए। 

अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उठा
अनुमंडल अस्पताल में एंबुलेंस की कमी को लेकर उपायुक्त ने रेड क्रॉस सोसायटी का वाहन उपलब्ध कराने का आदेश दिया। इस दौरान कोरोना वायरस हेल्प ग्रुप के सदस्य कन्हैया लाल ने हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया। ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी की भी जानकारी दी। उपायुक्त ने इसे संज्ञान में लेते हुए कहा कि जल्द ही ऑक्सीजन सिलेंडर किट मुहैया करवाई जायेगी। 

कोरोना वायरस हेल्प ग्रुप की सराहना की गयी
मधुपुर अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों की कमी पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मैं देवघर पहुंच कर विषय को देखूंगा। उपायुक्त ने इस बीच कोरोना वायरस हेल्प ग्रुप मधुपुर के कार्य और प्रयासों की काफी सराहना की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी, अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर शाहिद, डॉ इकबाल मौजूद थे। उपायुक्त ने तमाम जरूरी जानकारी ली।