द फाॅलोअप टीम, मधुबनी
जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र स्थित गंगौर निवासी 54 वर्षीय राजनंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, यादव ने बीते बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा में मुख्यमंत्री नीतीष कुमार के उपर आलू-प्याज फेंक दिया था।
चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पर फेंका था आलू-प्याज
बिहार विधानसभा चुनाव के चुनाव प्रचार के दौरान बीते 3 नवंबर को बिहार के मधुबनी जिलें में आयोजित एक चुनावी सभा में सीएम नीतीश कुमार पर प्याज फेंकने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिले की हरलाखी थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरलाखी थाना क्षेत्र के गंगौर गांव का निवासी है।
उस समय मुख्यमंत्री ने कर दिया था माफ
उस समय सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी और आरोपी बच गया था। मंच पर हुई यह घटना की सूबे के साथ पूरे देश में चर्चा हुई थी। इस घटना के बाद सीएम ने मंच से आरोपी को छोड़ देने का निर्देश दिया था।
पुलिस ने दर्ज कर ली थी एफआईआर
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पुलिस ने सभा में बाधा उत्पन्न करने की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारम्भ कर दी थी और उसी के तहत ये गिरफ्तारी हुई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इस गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर यह घटना चर्चा का विषय बनने लगा है।