logo

Bengal Election Result: बंगाल में जीत की हैट्रिक लगाएंगी ममता! अब तक मिले रूझानों में TMC काफी आगे

8030news.jpg
द फॉलोअप टीम, कोलकाता: 
पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार ममता बनर्जी की सरकार बनती दिख रही है। वोट की काउंटिगं जारी है। अब तक के रूझानों में ममता बनर्जी की टीएमसी 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त हासिल कर चुकी है। इस बार बंगाल जीतने का ख्वाब सजाने वाली भारतीय जनता पार्टी 80 से भी कम सीटों पर सिमटती दिख रही है। हालांकि अभी फाइनल रिजल्ट आना बाकी है लेकिन बीजेपी हार रही है। 
पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटें हैं
पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं। इनमें से 2 सीट एंग्लो इंडियन्स के लिए है। इस हिसाब से यहां बहुमत का आंकड़ा 148 होता है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस फिलहाल इस आंकड़ से काफी आगे निकलती दिख रही है। टीएमसी फिलहाल 204 सीटों पर आगे चल रही है। नंदीग्राम में भी ममता बनर्जी ने बढ़त हासिल की है। वो शुभेंदु अधिकारी से काफी आगे निकल चुकी हैं। याद करें कि टीएमसी से बीजेपी में आये शुभेंदू अधिकारी ने कहा था कि यदि उन्होंने ममता बनर्जी को 50 हजार वोट से नहीं हराया तो राजनीतिक का त्याग कर देंगे। पता नहीं क्या होगा। 

ममता लगाएंगी जीत की हैट्रिक
तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में पहली बार 2011 में सरकार बनाई थी। ममता ने 28 साल पुराने लेफ्ट शासन का अंत किया था। उस समय टीएमसी को कुल 228 सीटें मिली थीं। 2016 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने जीत दोहराया। ममता बनर्जी ने तब 2011 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की। ममता बनर्जी इस बार जीत का हैट्रिक लगाने जा रही हैं। 294 विधानसभा सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए कुल 8 चरणों में वोटिंग हुई थी।