द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
रविवार को साकची गोल चक्कर में विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में अध्यक्षता में जमशेदपुर में हो रहे हिंदुओं के अत्याचार के विरोध में एक महा धरना का आयोजन हुआ। इस महाधरना में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह के नेतृत्व में हजारों लोग शामिल हुए। धरना को संबोधित करते हुए अभय सिंह ने कहा आज जमशेदपुर सहित संपूर्ण झारखंड में मुस्लिम तुष्टीकरण नीति अपनाकर हिंदुओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है उसी रणनीति के तहत जमशेदपुर में भी लोगों को परेशान किया जा रहा है।

जमशेदपुर में उठा लव-जिहाद का मामला
विहिप महानगर अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि आए दिन लव जिहाद का मामला होता है। गाय की तस्करी हो रही है, जिसमें स्थानीय थाना के कुछ लोग भी शामिल रहते हैं जिसकी जांच की आवश्यकता है। धर्मांतरण चरम सीमा में है। प्रलोभन देकर धर्मांतरण किया जा रहा है। दूसरी तरफ दुर्गा पूजा में भी भोग वितरण के नाम पर जिला प्रशासन ने समझौता करने के बाद झूठा केस 44 लोगों के खिलाफ कर दिया। जमशेदपुर की जनता के साथ में गहरा आघात पहुंचाया गया जिसकी आलोचना हम करते हैं। उसी प्रकार आज कर्बला के नाम पर, मदरसा के नाम पर, इमामबाड़ा के नाम पर जमीन को कब्जा किया जा रहा है। मंदिर अगर बनाई जाती है तो उसे रोक लगाई जाती है। इस सारे गंभीर मुद्दे आज जमशेदपुर में हो रहा है एक तरफ झूठा मुकदमा कर केस दर्ज किया जाता है

पाकिस्तान की जीत की खुशी में फूटे पटाखे!
वही पिछले दिनों भारत पाकिस्तान के मैच में पाकिस्तान जीतने की खुशी में और हिंदुस्तान हारने की खुशी में कुछ देश विरोधी जाति के लोग आजाद नगर, धतकीडीह में बम पटाखे छोड़े। उस पर राष्ट्रद्रोह के की होना चाहिए पर सरकार ने नहीं किया। इससे यह प्रतीत होता है कि आज जमशेदपुर में कुछ पाकिस्तानी मानसिकता के लोग यहां रहते हैं जो राष्ट्र विरोधी तत्वों के साथ में खड़ा है आज संपूर्ण हिंदू समाज जाग चुका है