logo

पलामू के दो अफीम तस्कर लुधियाना से गिरफ्तार, 1 किलो अफीम भी बरामद

पलामू के दो अफीम तस्कर लुधियाना से गिरफ्तार, 1 किलो अफीम भी बरामद
द फॉलोअप टीम, पलामू:
पलामू के दो अफीम तस्कर लुधियाना के दोराहा इलाके से गिरफ्तार किए गए है। पुलिस ने दोनों के पास से एक किलो अफीम बरामद किया है। एनजीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला  दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कार चालक को भी हिरासत में लिया गया है। वह खुद को का दिल्ली निवासी बता रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों तस्करों ने कार को टैक्सी के रूप में बुक किया था।

पुलिस को देख कर घबराए आरोपी
एएसआई (ASI) बृजेंद्र सिंह ने बताया कि जीटी रोड पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी एक टैक्सी खन्ना की तरफ से आती दिखाई पड़ी। पीछे की सीट पर बैठ दोनों व्यक्ति घबराने लगे। पुलिस को देख बातें बनाने लगे। जब  गहनता से जांच की गई तो लिफाफे में एक किलो अफीम बरामद हुई। कार चालक ने अपना नाम इकबाल खान बताया। दोनो आरोपियों की पहचान पलामू इलाके के गांव जसना के तौकिर मियां और सराफर मियां के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।