द फॉलोअप टीम; बिहार
लैंड फॉर जॉब्स मामले में लालू परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। लालू परिवार की आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी होने ही। जहां उन्हें जवाब दाखिल करना है। बता दें कि लालू यादव, राबड़ी देवी एवं तेजस्वी यादव समेत कुल 17 आरोपियों को कोर्ट में पेश होना है। बता दें कि लालू यादव तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी दिल्ली के लिए मंगलवार शाम ही रवाना हो गए हैं।

3 जुलाई को दायर की थी नई चार्जशीट
दरअसल, लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में सीबीआई ने 3 जुलाई को नई चार्जशीट दायर की थी, जिसमें तेजस्वी यादव को भी आरोपी बनाया था। इससे पहले तेजस्वी का नाम इस केस में नहीं था। हालांकि, लालू यादव, राबड़ी देवी, इनकी बेटी मीसा भारती समेत अन्य का नाम पूर्व की चार्जशीट में ही आ गया था। लेकिन, इनलोगों ने फिलहाल जमानत ले रखी है। ऐसे में अब यदि आज अदालत तेजस्वी यादव के खिलाफ दायर आरोपपत्र पर एक्शन लेता है तो उन्हें तुरंत जमानत लेनी होगी। नहीं तो फिर उनके जेल जाने की नौबत भी आ सकती है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N