logo

12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में हुई कुलपति की नियुक्ति, प्रो. क्षिति भूषण दास को झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कमान

11138news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

देश के 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति हो गई है। बनारस निवासी और गुजरात के सौराष्ट्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर (डॉ.) आलोक कुमार चक्रवाल को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। अभी भी 10 केंद्रीय विश्वविद्यालयों को अपने कुलपति के लिए इंतजार करना पड़ेगा। 

 

कुलपतियों की सूची 

प्रो. टंकेश्वर कुमार को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय
प्रो.  सत प्रकाश बंसल को हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय
डॉ. संजीव जैन को जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय
प्रो. क्षिति भूषण दास को झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय 
प्रो. बट्टू सत्यनारायणा को कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय 
प्रो. मुधुकालिंगन कृष्णन को तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय
डॉ. बासुथकर जे. राव को हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय 
प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह को दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय
प्रो. प्रभा शंकर शुक्ला को नार्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी
डॉ. आलोक कुमार चक्रवाल को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय
प्रो. सईद ऐनुल हसन को मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय
प्रोफेसर एन. लोकेन्दर सिंह को मणिपुर विश्वविद्यालय 

 

गुरुवार को मिली नियुक्ति को मंजूरी 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को इन सभी कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग के अनु-सचिव नवीन कुमार ने इन सभी कुलपतियों का नियुक्ति-पत्र जारी किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को ही राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में कहा था, "इस मंत्रालय के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों के 22 पद खाली हैं। इनमें से 12 पदों पर नियुक्तियों को पहले ही विजिटर द्वारा अंतिम रूप दिया जा चुका है।

 

किस संस्थान में कितने पद खाली हैं
उन्होंने यह भी बताया था कि भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थानों (IIT) के अध्यक्षों के आठ पद, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) के अध्यक्षों के 21 पद खाली हैं। इसके अलावा आईआईटी में निदेशकों के पांच पद और एनआईटी के निदेशकों के पांच पद खाली हैं।