logo

जानिए पुरुषों को क्यों करना चाहिए हींग का सेवन, क्या हैं फायदे

16896news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क:

भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए हींग का इस्तेमाल लगभग सभी घरों में किया जाता है। हींग स्वाद बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। प्राचीन समय से ही आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी हींग का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। हींग के इस्तेमाल पुरुषों के लिए और भी अच्छा माना जाता है। पुरुषों के लिए हींग के फायदे तमाम हैं। पुरुषों के लिए हींग एक कारगर औषधि है। हींग से सेवन से पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्श जैसी गंभीर समस्या दूर होती है। 

इनफर्टिलिटी दूर करने में फायदेमंद

इनफर्टिलिटी की समस्या आज के समय में पुरुषों में तेजी से बढ़ रही है। पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या खानपान में गड़बड़ी, लाइफस्टाइल और स्मोकिंग व शराब से सेवन की वजह से बढ़ रही है। हींग का रोजाना इस्तेमाल इस समस्या को दूर करने के लिए पुरुषों की मदद करता है।

 

ब्लड शुगर लेवल कम करने में फायदेमंद

आजकल ब्लड शुगर की समस्या भी पुरुषों में काफी बढ़ती जा रही है। ऐसा असंतुलित खानपान और गलत जीवनशैली के कारण हो रहा है। इससे आपको डायबिटीज की समस्या होती है। इस समस्या में हींग का सेवन फायदेमंद माना जाता है। आप नियमित रूप से संतुलित मात्रा में हींग का सेवन कर ब्लड शुगर को कम करता है।

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या में फायदेमंद

पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या या स्तंभन दोष कई कारणों से हो सकता है। इस समस्या में हींग का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है। इस  समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सुबह खालीपेट हींग के पानी का सेवन कर सकते हैं।

 

कैंसर से बचाव करता है

हींग का सेवन कैंसर जैसी घातक समस्या में भी बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से हींग का सेवन करने से आपके शरीर में फ्री रेडिकल्स से बचाव होता है। हींग में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकते हैं। इसके सेवन से पहले एक्सपर्ट डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

ताकत बढ़ाने में उपयोगी

हींग का सेवन औषधि के रूप में कई समस्याओं के समाधान के लिए कर सकते हैं। पुरुषों की ताकत बढ़ाने के लिए हींग का सेवन बहुत उपयोगी होता है। इसके लिए आप रोजाना एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हींग पाउडर मिलाएं और नियमित रूप से इसका सेवन करें। आप चाहें तो हींग के साथ अदरक के पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।