द फॉलोअप टीम, छपरा
छपरा से बिजनेसमैन के किडनैप होने के मामले में चालक की सूझबूझ ने दोनों की जान बचा ली। दो दिन पहले छपरा में ट्रक चालक और बिजनेसमैन को अपहरणकर्ताओं ने ट्रक रोक कर किडनैप कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों की गिरफ्तारी की है, जबकि दो बदमाश अभी भी फरार हैं।
चालक ने बचाई दोनों की जान
चालक ने पुलिस को 100 डायल कर जानकारी दिया, जिसके बाद थाना की पुलिस बदमाशों के पीछे लग गई। लगातार बातचीत के दौरान पुलिस ने बदमाशों का लोकेशन ट्रैक कर उन्हें पटना जंक्शन पर दबोच लिया। दो दिन पहले एक ट्रक कंबल लोड करके छपरा से भागलपुर जा रहा था। ट्रक चालक के साथ बिजनेसमैन भी ट्रक में मौजूद थे। इसी बीच रास्ते में ट्रक को रोक कर बदमाशों ने बिजनेसमैन सुधीर कुमार को किडनैप कर लिया था।