द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से नगर विकास विभाग और आवास विभाग (Municipal Development Department and Housing Department) में 63 इंजीनियर की नियुक्ति की जा रही है। यह परीक्षा 9 और 10 अप्रैल को आयोजित हो चुकी है। झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जारी एकेडमिक कैलेंडर के तहत 9 और 10 अप्रैल को दो पालियों में नगर विकास विभाग और आवास विभाग के अंतर्गत इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल इंजीनियर के पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।
जारी हुआ मॉडल उत्तर पेपर
बता दें कि रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा आयोजित हुई थी। हालांकि उस दौरान भी कोरोना पीक पर था। इसके बावजूद अधिक सेंटरों में कोरोना गाइडलाइन का ख्याल रखते हुए यह परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा का मॉडल उत्तर भी जारी हो चुका है। आयोग की ओर से कहा गया है कि अगर किसी भी अभ्यर्थी को मॉडल उत्तर से आपत्ति है या कोई सुझाव है तो वे 5 जून तक आयोग की बेवसाइट पर आपत्ति और सुझाव से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं।
सारी जानकारी है उपलब्ध
इसके साथ ही (
[email protected]) आयोग ने अपना वेबसाइट भी जारी की है। किस तरीके से प्रतिक्रिया और प्रपत्र जमा करना है. इस वेबसाइट में तमाम जानकारियां उपलब्ध कर दी गईं हैं। इसके बाद ही सुझाव और आपत्ति प्राप्त होने के बाद आयोग की ओर से फाइनल मॉडल उत्तर जारी किए जाएंगे।