logo

आगामी 9 मई तक बंद रहेगा कोर्ट का काम, झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने लिया फैसला

आगामी 9 मई तक बंद रहेगा कोर्ट का काम, झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने लिया फैसला
द फॉलोअप टीम, रांची: 


झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने फैसला किया है कि 9 मई तक कोर्ट का काम स्थगित रहेगा। बार काउंसिल ने सभी अधिवक्ताओं से कहा है कि वे अगले एक सप्ताह तक न्यायिक कार्य से दूर रहे। कहा गया है कि यदि किसी अधिवक्ता ने काउंसिल के निर्णय की अवहेलना की तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जायेगा।

झारखंड स्टेट बार काउंसिल की बैठक
जानकारी के मुताबिक प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए झारखंड बार काउंसिल की आम बैठक हुई। इसमें ही अगले एक सप्ताह तक न्यायिक कार्य से दूर रहने का निर्णय लिया गया। काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्णा ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से ऐसा फैसला लिया गया। इससे पहले काउंसिल ने कहा था कि अधिवक्ता 2 मई तक न्यायिक कार्य से दूर रहें। वर्चुअल और फिजिकल, किसी भी तरह की न्यायिक प्रक्रिया से दूर रहने का निर्देश दिया गया था।