logo

उत्कृष्ट सेवा में देश भर में तीसरे स्थान पर झारखंड पुलिस, जानिए किसने जारी की रिपोर्ट! 

16284news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 
राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो गृह मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से 16 और 17 दिसंबर को सीसीटीएनएस एंड आईसीजेएस विषय पर 2 दिवसीय ऑनलाईन कांफ्रेस का आयोजन किया गया। इस कांफ्रेंस में देश भर के राज्यों के सीसीटीएनएस एंड आईसीजेएस के नोडल पदाधिकारियों के साथ-साथ, अन्य वरीय पुलिस अधिकारी तथा कर्मियों ने भाग लिया। गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने कांफ्रेंस का उद्घघाटन किया। इस कांफ्रेंस में झारखंड पुलिस को आई०सी० जे० एस० पोर्टल के तहत पुलिस डोमेन के उत्कृष्ट काम के लिए देश भर में तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया गया ।

प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र 
प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र एवं द्वितीय स्थान मध्य प्रदेश रहा। व्यक्तिगत पुरस्कारों की श्रेणी में धनबाद जिला बल के अवर निरीक्षक अजय कुमार यादव, गढ़वा जिलाबल के आरक्षी नीरज कुमार पांडेय एवं रेल जमशेदपुर जिला बल के सुशील कुमार महतो को सम्मानित किया गया। कांफ्रेंस में पुलिस मुख्यालय में कार्यरत अवर निरीक्षक विश्वजीत कुमार द्वारा ट्रेनिंग मैनेजमेंट सिस्टम एप्लिकेशन का प्रजेंटेशन दिया गया जिसे कांफ्रेंस में उपस्थित देश भर के वरीय पुलिस अधिकारियों ने काफी सराहा तथा इस मॉडल को दूसरे राज्यों में क्रियान्वित करने का परामर्श दिया। 

इन लोगों किया राज्य का प्रतिनिधित्व
झारखंड राज्य से कांफ्रेंस में प्रभात कुमार, पुलिस निरीक्षक चितरंजन मिश्रा, अवर निरीक्षक रमेश भारती, अवर निरीक्षक सुमित बारला, सहायक अवर निरीक्षक प्रभात कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रविन्द्र कुमार के साथ प्रेमरंजन, डाटा सेन्टर ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया।