logo

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हुए कोरोना पॉजेटिव

16863news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ही कोरोना पॉजेटिव हो गए हैं। यह जानकारी उन्होंने स्वयं दी है। जिसमें कहा कि कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब थी, वे सर्दी खांसी से परेशान थे इसके बाद उन्होंने कोविड जांच करवाया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। वे अभी ठीक है, जमशेदपुर स्थित आवास पर आइसोलेटेड हैं, जो भी लोग पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आये हैं वे कृप्या कर अपना कोरोना जांच करवा लें।

स्वास्थ्य मंत्री ने आम जनता से भी कोविड नियमों के पालन करने का आग्रह किया है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री के प्रेस सलाहकार संजय ठाकुर ने दी है।