logo

झारखंड ATS नें महाराष्ट्र से 3 हथियार सप्लायर को पकड़ा, उग्रवादियों को करता था हथियारों की आपूर्ति

झारखंड ATS नें महाराष्ट्र से 3 हथियार सप्लायर को पकड़ा, उग्रवादियों को करता था हथियारों की आपूर्ति

द फॉलोअप टीम, रांचीः

झारखंड के एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (ATS) ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों उग्रवादियों और अपराधियों के संगठित गिरोहों को हथियार पंहुचाने का काम किया करते थे। महाराष्ट्र से गिरफ्तारी के दौरान इनके पास से कई हथियार भी मिले हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों सीआरपीएफ जवान अविनाश और उसके 2 साथी पकड़े गये थे, उनकी निशानदेही पर ही इन तीनों की गिरफ्तारी हुई है। उग्रवादियों को बेचे गये कई हथियार देश के आर्म्ड फोर्सेज के हैं।


अविनाश कुमार की हुई थी गिरफ्तारी 
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पुलवामा स्थित सीआरपीएफ के 182 बटालियन में तैनात जवान अविनाश कुमार और उनके दो साथियों को हथियारों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। अविनाश मूल गया जिले के इमामगंज स्थित परसिया गांव का रहने वाला है। वर्तमान में पुलवामा में तैनात था और लेकिन कुछ माह से ड्यूटी पर नही जा रहा था।
और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
अविनाश कुमार के दिये गये इनपुट के आधार पर ही झारखंड एटीएस की टीमों ने देश के कई राज्यों में छापेमारी की है। इसी क्रम में महाराष्ट्र से तीन लोग हथियारों के साथ पकड़े गये हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।