logo

जदयू विधायक मो. शर्फुद्दीन पर हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, चार गिरफ्तार

जदयू विधायक मो. शर्फुद्दीन पर हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, चार गिरफ्तार
द फॉलोअप टीम, पटना : जदयू के विधायक मोहम्मद शर्फुद्दीन पर हमले की खबर आई है। हमलावरों ने उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। जदयू विधायक मेसोठा गांव में एक भोज में शामिल होने के बाद लौटने के क्रम में पिपराही थाना क्षेत्र के एक जगह पर उनपर हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ पुलिस बल के साथ खुद घटनास्थल पर पहुंचे। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

घात लगाए बैठे लोगों ने हमला किया
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात जदयू विधायक शर्फुद्दीन मेसोठा गांव में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया।

गाड़ी में भी की गई तोड़फोड़
विधायक की गाड़ी में भी तोड़फोड़ करने की बात सामने आई है। पुलिस उसी वक्त मौके पर पहुंची और चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि इस हमले में किसी को कोई भी चोट नहीं आई है।

विधायक का पहले भी हो चुका है विरोध 
बता दें कि पिछले साल स्वतंत्रता दिवस समारोह की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जिसमें जदयू विधायक शर्फुद्दीन झंडे को सलामी देने के समय अपने गाल पर हाथ रखे हुए थे, जबकि साथ खड़े पुलिस अधिकारी व अन्य कर्मी झंडे को सलामी दे रहे थे। वहीं विधायक को पहले भी गांव के अंदर प्रचार के दौरान विरोध का सामना झेलना पड़ा है।