logo

जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अलेक्ज़ेंडर खान ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा

10256news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना:
जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अलेक्ज़ेंडर खान ने दक्षिण बिहार कमेेेटी की घोषणा की है। जिसमें प्रदेश कमेटी में 28 उपाध्यक्ष, 44 महासचिव और 30 सचिव बनाए गए हैं। इसके साथ 5 कार्यकारिणी और 4 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गए हैं। 111 सदस्यीय सूची जारी की गई है। जिसमें 18 नए जिला अध्यक्षों के भी नाम शामिल हैं। पटना में इस संबंध में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, अंजुम आरा और प्रदेश महासचिव मेजर इक़बाल हैदर खान भी मौजूद थे।



कौन क्या बना, प्रमुख नाम
नई कमेटी में अकील अहमद खान, अब्दुल क़ादिर, आसिफ़ ज़फर, दानिश खान उपाध्यक्ष, तो अनवर भट, शाज़ी क़मर महासचिव जबकि सरदार कमलजीत सिंह बग्गा, मोहम्मद सबीहुल बाक़ी उर्फ प्रिन्स सचिव बनाए गए हैं। इसके साथ प्रदेश जदयू के महासचिव मेजर इक़बाल हैदर खान भी अल्पसंख्यक कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किए गए हैं।




नीतीश के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
इधर, नई कमेटी में गया के शाज़ी कमर के प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है। शाज़ी कमर नें कहा कि पार्टी ने मुझपर विश्वास कर जो जिम्मेदारी दी है, मैं उसका बेहतर तरीके से निर्वहन करुंगा। पार्टी संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाउंगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का काम करुंगा।