द फॉलोअप डेस्क
JPSC के पूर्व सदस्य जमाल अहमद से सीआईडी दफ्तर में पूछताछ चल रही है। बुधवार को रांची स्थित CID मुख्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों की विशेष टीम उनसे पूछताछ कर रही है। CID ने 14वीं JPSC मामले में जमाल अहमद को पूछताछ के लिए बुलाया है। समन के आलोक में वे निर्धारित समय पर CID मुख्यालय पहुंचे। जो जानकारी है उसके मुताबिक पूर्व में गिरफ्तार अभय तिवारी के बयानों के आधार पर जमाल अहमद से पूछताछ की जा रही है।
