logo

तीरंदाजी विश्कप के फाइनल में झारखंड की दीपिका कुमारी, स्वर्ण पर साधेंगी निशाना!

10143news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने अब पेरिस में खेले जा रहे तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण के फाइनल में अपनी जगह बना ली है।  विश्व कप का तीसरा चरण हालांकि ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट नहीं है।  दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमोलिका की तिकड़ी बीते रविवार को निचली रैंकिंग की कोलंबिया से से हारी थी। इस कारण टीम ओलिंपिक से बाहर हो गई थी। शुक्रवार को उन्होंने फ्रांस को सेमीफाइनल में 6-2 से हरा दिया। अब इस तिकड़ी का सामना रविवार यानी आज मैक्सिको से होगा। पहले चरण के फाइनल में भी टीम मैक्सिको से से ही भिड़ी थी। 



गोल्ड मैडल की हैट्रिक लगा सकती हैं दीपिका 
तीरंदाज दीपिका कुमारी स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाना चाहेंगी।  दीपिका ने इससे पहले अपने पति अतनु दास के साथ मिलकर मिश्रित जोड़ी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया था।  वह रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग के भी सेमीफाइनल में पहुंची हैं।  दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय महिला रिकर्व टीम को दूसरे दौर में बाई मिली, जिसके बाद उसने 15वीं वरीय स्पेन को सीधे सेटों में हराया और फिर सातवीं वरीयता प्राप्त तुर्की को क्वार्टरफाइनल में 6-0 के समान अंतर से पराजित किया। 



महिला तीरंदाजी टीम को मिली बधाइयां
भारतीय खेल प्राधिकरण ने महिला टीम को बधाई दी है।  साई ने ट्वीट किया. दीपिक, अंकिता, कोमलिका की भारतीय महिला रिकर्व टीम को तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण के फाइनल में पहुंचने पर बधाई।  टीम ने फ्रांस को 6-2 से हराया।  रविवार को उनका सामना मैक्सिको से होगा.” बता दें कि झारखण्ड की बेटी दीपिका कुमारी तीरंदाजी पर विश्व के तीसरे नंबर पर है।  दीपिका कुमारी का जन्म 13 जून, 1994 को रांची में हुआ था। निशाना लगाने का खेल उन्हें बचपन से ही अपनी ओर आकर्षित करने लगा, क्योंकि उन्हें पेड़ों पर लटके आमों को पत्थर से मारकर गिराने में बड़ा मज़ा आता था