logo

क्रिकेटर वेदा कृष्णामूर्ति पर टूटा दुखों का पहाड़! मां के बाद अब बहन की भी कोरोना से मौत

क्रिकेटर वेदा कृष्णामूर्ति पर टूटा दुखों का पहाड़! मां के बाद अब बहन की भी कोरोना से मौत
द फॉलोअप टीम, बैंगालुरु:
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी वेदा कृष्णामूर्ति (Veda Krishnamurthy) पर दुखों का पहाड़ टूटा है। बता दें कि कोरोना के वजह से कुछ दिनों पहले उनकी मां का निधन हो गया था। और अब बहन वत्सला (40वर्ष) की भी कोरोना से मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित (Corona infected) होने के बाद वत्सला को चिक्कमगलुरू(Chikkamagaluru) के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बिगड़ती तबियत के वजह से आज उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। 

भावुक हो गयीं वेदा कृष्णमूर्ति
बता दें कि दस दिन पहले ही वेदा कृष्णामूर्ति की मां चेलुवम्बा देवी (63वर्ष) की भी कोरोना से मौत हो गई थ। 28 साल की वेदा ने ट्विटर (Twitter) पर लिखा, "अम्मा के निधन के बाद मुझे जो संदेश मिले हैं, मैं उनका सम्मान करती हूं। आप समझ सकते हैं कि उनके बिना मेरे परिवार के बारे में नहीं सोचा जा सकता है। आप मेरी बहन के लिए प्रार्थना करिए। मैं जांच में नेगेटिव आई हूं और चाहूंगी कि आप हमारी निजता का सम्मान करें। इस तरह की स्थिति से गुजरने वालों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।