logo

तीरंदाजी विश्व कप में टीम इंडिया ने जीता स्वर्ण, झारखंड की दीपिका ने भी गोल्ड पर साधा निशाना

7817news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

स्पेन में तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय टीम में शामिल रांची की दीपिका ने स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को स्वर्ण पदक दिलाया। दीपिका ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दीपिका की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता काफी खुश हैं। 

माता-पिता ने आवास में मनाया जश्न
दीपिका के व्यक्तिगत प्रदर्शन और भारत को मिले गोल्ड मेडल का जश्न माता-पिता कोरोना की वजह से अपने आवास में अकेले ही मना रहे हैं। माता-पिता ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर दीपिका को कामयाबी का आशीर्वाद दिया। दीपिका के पति अतनु दास ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है। बेटी और दामाद की कामयाबी के बारे में बात करते हुए दीपिका की मां की आंखों में आंसू आ गये। 

टीम इंडिया के कोच ने भी दी बधाई
झारखंड आर्चरी एसोसिएशन के ज्वॉइंट सेक्रेटरी और टीम इंडिया के कोच प्रकाश राम ने भी भारतीय टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने दीपिका को उनके व्यक्तिगत स्वर्ण पदक के लिए भी बधाई दी।