logo

सूबे में कोरोना से 12 लोगों की मौत, संक्रमण के 1323 नए मामले आए सामने, सरकार की परेशानी बढ़ी

सूबे में कोरोना से 12 लोगों की मौत, संक्रमण के 1323 नए मामले आए सामने, सरकार की परेशानी बढ़ी
द फॉलोअप टीम, रांची : 
 झारखंड में कोरोना सरकार के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है। रविवार को कोरोना से 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही राज्य में अबतक संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 410 तक पहुंच गयी है। वहीं कोरोना संक्रमण के 1,323 नये मामले सामने आये हैं। इन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,435 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग पस्त
झारखंड के स्वास्थ्य विभाग पस्त नजर आ रहा है। की रविवार देर रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस के रविवार को 1,323 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 38,435 पहुंच गयी है। इनमें से 26,448 संक्रमित अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 11,577 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पिछले 24 घंटे में राज्य की प्रयोगशालाओं में कुल 20,246 नमूनों की जांच हुई।

नए मामले की रफ्तार में कोई कमी नहीं
बता दें कि झारखंड में नए मामले की रफ्तार में कोई कमी नहीं आ रही है। शनिवार को खबर सामने आई थी कि झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और मरीजों की मौत हो गई है। तब कहा गया था कि इससे राज्य में कुल मृतकों की संख्या बढ़ कर 398 पहुंच गयी, जबकि संक्रमण के 1299 नये मामले भी सामने आये थे। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी थी। स्वास्थ्य विभाग की शनिवार देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार संक्रमण के 1299 नये मामले सामने आने से राज्य में इसकी कुल संख्या बढ़कर 37112 हो गयी थी। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में नौ और संक्रमितों की मौत हो गयी, जिससे कुल मृतकों संख्या बढ़कर 398 हो गयी है। राज्य में पिछले चौबीस घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल जांच 19,993 नमूनों की हुई थी।

12 और मरीजों की मौत
वहीं, 27 अगस्त को खबर सामने आई थी कि झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण  से 12  और मरीजों की मौत हो गई। तब इसके साथ ही राज्य में इस महामारी की वजह से मरनेवालों की कुल संख्या 362  तक पहुंच गई थी। बुधवार को वायरस संक्रमण के 1137 नए मामले सामने आए थे। इन्हें मिलाकर तब राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 33311 पर पहुंच गई थी।