logo

झारखंड में बीते 24 घंटे में मिले 3,825 संक्रमित मरीज, एक्टिव केस की संख्या 17 हजार के पार

16852news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड में कोरोना के मामलों में लगातार उछाल जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा जानकारी के मुताबिक प्रदेश में बीते 24 घंटे में 3 हजार 826 मरीज मिले हैं। इस दौरान 8 संक्रमित मरीजों की मौ'त हो हई। गौरतलब है कि झारखंड में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या अब 17 हजार 206 तक पहुंच गई है। अब तक प्रदेश में 5 हजार 161 मरीजों की मौ'त हो चुकी है। कोरोना के नये मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। 

शुक्रवार को कितने मरीज मिले
गौरतलब है कि शुक्रवार को झारखंड में कोरोना के 3 हजार 825 संक्रमित मरीज मिले। अब झारखंड का हर जिला कोरोना प्रभावित है। रांची में शुक्रवार को 1 हजार 543 मरीज मिले जिसकी वजह से एक्टिव मरीजों की संख्या 7 हजार 113 तक पहुंच गई है। रांची में इलाज के दौरान 2 मरीजों की मौ'त हो गई। बोकारो में 3, पूर्वी सिंहभूम में 2 और सरायकेला में 1 मरीज की मौ'त हो गई है। 

जिनोम सिक्वेंसिंग मशीन की जरूरत
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का ये कहना है कि झारखंड में जितने भी कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं उनमें से अधिकांश ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित हैं। हालांकि, जिनोम सिक्वेंसिंग मशीन नहीं होने के कारण इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। जिनोम सिक्वेंसिंग मशीन की खरीद को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है। सरकार ने कहा कि 45 दिन के अंदर जिनोम सिक्वेंसिंग मशीन आयेगी।