logo

Jharkhand Corona Update: बीते 24 घंटे में राज्य में मिले 3,480 कोरोना मरीज, 28 लोगों की मौत

7435news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड में कोरोना भयावह रूप लेता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 3 हजार 480 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस बीच 28 कोरोना मरीजों की जान चली गयी। राज्य में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या फिलहाल 20 हजार 651 है। राज्य के अधिकांश जिलों में बीते 24 घंटे में 100 से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। ये चिंताजनक है। 

राज्य में अब तक 1,320 लोगों की मौत
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक अब तक 63 लाख 30 हजार 56 लोगों का सैंपल लिया गया। इनमें से 62 लाख 92 हजार 389 सैंपलों की जांच की गयी। अब तक 1 लाख 51 हजार 272 कोरोना मरीज मिले हैं। राज्य में फिलहाल 20 हजार 651 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अब तक 1 हजार 320 लोगों की मौत हो चुकी है। 

अभी सर्वाधिक एक्टिव मरीज रांची में हैं
जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में राजधानी रांची में सर्वाधिक 1 हजार 393 कोरोना मरीज मिले हैं। जमशेदपुर में 492, बोकारो में 194, देवघर में 156, को़डरमा में 145 और धनबाद में 136 नये मरीज मिले। कोरोना से मरने वाले लोगों की बात की जाये तो  कोरोना संक्रमण से धनबाद में 9, रांची में 5, जमशेदपुर में 4, गिरिडीह में 2, कोडरमा में 2, गोड्डा में 1, जामताड़ा में 1, देवघर में 1, रामगढ़ में 1, सिमडेगा में 1 और चाईबासा में 1 व्यक्ति की मौत हो गयी। हालांकि झारखंड में मृत्यु दर काफी कम है। 

हालात की समीक्षा के लिये सीएम की बैठक
झारखंड में कोरोना के हालात की समीक्षा के लिये सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव, संबंधित विभागों के सचिव सहित सभी जिलों के उपायुक्त ने हिस्सा लिया था। बैठक में राज्य में कोरोना की रोकथाम और हालात की समीक्षा पर चर्चा की गयी। सरकार ने फिलहाल 10वीं औऱ 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिये हो रही प्रायोगिक परीक्षा को टाल दिया है।