logo

Jharkhand Corona Update: 24 घंटे में मिले 20 नये संक्रमित, प्रदेश के 13 जिलों में मरीजों की संख्या शून्य

14557news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड में बीते 24 घंटे में 20 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। सबसे ज्यादा 11 संक्रमित मरीज रांची से मिले हैं। गौरतलब है कि दीवाली के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमितों का नया डाटा जारी किया है। मिली जानजानकारी के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम से 6, जामताड़ से 2 और रामगढ़ से 1 कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। बाकी जिले सामान्य हैं। 

संक्रमित मरीजों की संख्या काफी कम
गौरतलब है कि राज्य में रोज कहीं ना कहीं कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं लेकिन उनकी संख्या काफी कम है। राज्य के 13 जिलों में एक भी एक्टिव मरीज नहीं है। रांची और पूर्वी सिंहभूम जिलों को छोड़ दें तो अन्य किसी भी जिले में संक्रमितों की संख्या 5 से कम है। सर्वाधिक 62 एक्टिव कोरोना मरीज राजधानी रांची में है। पूर्वी सिंहभूम एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर है जहां 18 एक्टिव मरीज हैं। 

इन जिलों में एक भी एक्टिव मरीज नहीं
दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, कोडरमा, खूंटी, लातेहार, साहिबगंज, पलामू, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में फिलहाल एक भी एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है। गौरतलब है कि राज्य में अब तक 3 लाख 48 हजार 828 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 3 लाख 43 हजार 563 मरीजों ने कोरोना को मात दी जबकि 5 हजार 138 मरीजों की मौत हो गई। गौरतलब है कि राज्य में दीवाली और छठ जैसे त्योहारों के बाद मामले बढ़ भी सकते हैं। 

छठ पूजा को लेकर सरकार की गाइडलाइन
हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक के बाद कोविड गाइडलाइन के नियमों में थोड़ी ढील दी थी। दीवाली और छठ पूजा को लेकर गाइडलाइन जारी किया था। तालाब और नदी में छठ मनाने की इजाजत दी है लेकिन सभी को मास्क लगाना जरूरी होगा। 18 साल से कम उम्र के बच्चों का छठ घाट पर आना मना होगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील भी की है कि जितनी जल्दी हो सके वैक्सीनेशन करवायें ताकि महामारी को हराया जा सके।