logo

Corona Update : तेजी से घट रही है कोरोना मरीजों की संख्या, बीते 24 घंटे में मिले 2,38,018 केस मिले

32fe6a5d-3801-4fb7-bac1-ee601296b2c1.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आने वाली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नये कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा जारी किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 2 लाख 38 हजार 18 मामले सामने आये हैं। ये सोमवार के मुकाबले 20 हजार 71 कम है। इस दौरान 310 मरीजों की मौत हो गई। 1 लाख 57 हजार 421 मरीज ठीक हुये। 

एक्टिव केस की संख्या 17 लाख से ज्यादा
गौरतलब है कि फिलहाल देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 17 लाख 36 हजार 628 है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 14.43 फीसदी है। जहां तक बात ओमिक्रॉन मरीजों की है तो अब तक 8 हजार 891 मरीज मिले हैं। ये बीते दिनों के मुकाबले 8.31 फीसदी ज्यादा है। 

12-14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण होगा! 
टीकाकरण को लेकर चर्चा है कि क्या अब 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को भी कोविड का टीका लगाया जायेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल इस पर विचार नहीं किया जा रहा है। फिलहाल 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों का ही टीकाकरण किया जा रहा है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब तक साढ़े 3 करोड़ बच्चों को टीका लगाया जा चुका है।