logo

11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर रेप करता था आरोपी, ग्रामीणों ने पकड़ कर कूट दिया

12680news.jpg

द फॉलोअप टीम, भोपाल:

शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने जमकर पीटा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। दुष्कर्म पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि पढ़ने के लिए बदरवास आती थी। इस दौरान उसकी मुलाक़ात बस स्टैंड पर नदीम खान (24) से हुई। नदीम ने उसे अपना नंबर दिया, और दोनों की बात होने लगी।

1 मार्च 2021 को पहली बार किया रेप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 1 मार्च 2021 को वो उसे भरका सालोन नामक पर्यटन स्थल घुमाने ले गया। यहां नदीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा और बार-बार उसको शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा।

8 अगस्त को भी किया था दुष्कर्म!
छात्रा का आरोप है कि नदीम उसे 8 अगस्त 2021 को भी उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गुरुवार को भी ब्लैकमेल करके तीसरी बार उसे भरका सालोन लेकर पहुंचा, इस बार ग्रामीणों ने उसकी हरकत देख ली। गांव वालों ने उसकी खूब पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। नदीम की पिटाई का कुछ लोगों ने वीडियो बनाया। उसे लात-घूंसों से पीटा। उसके हाथ रस्सी से पीछे की तरफ बांध दिए गए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो समेत SC-ST एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।