logo

पलामू: महा-टीकाकरण! पदाधिकारियों ने ग्राउंड जीरो पर संभाली कमान, वैक्सीनेशन में आई तेजी

9408news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू: 

पलामू जिला में वैक्सीनेशन अभियान जोरों पर जारी है। जिला प्रशासन के अधिकारी लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने में लगे हैं। पलामू जिला स्थित पांकी के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीओ औऔर सीएचसी प्रभारी ने मोर्चा संभाल लिया है। पदाधिकारी खुद ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उसका व्यापक असर भी दिखने लगा है। 


पदाधिकारियों ने ग्राउंड पर संभाली है कमान
मिली जानकारी के मुताबिक प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीओ निर्भय कुमार खुद पांकी प्रखंड के ढुब, नौडीहा और डंडा सहित अलग-अलग गांवों में जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक कर रहे हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लोगों से कहा कि वैक्सीन बिलकुल सुरक्षित हैं। लोगों से कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें। वैक्सीन को लेकर कोई भ्रांति ना पालें। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान देने की बजाय वैक्सीन लगवायें। 

झारखंड में जारी महा-टीकाकरण अभियान
गौरतलब है कि झारखंड में शुक्रवार 4 जून से महा-टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी 24 जिलों के उपायुक्त को निर्देश दिया है कि टीकाकरण कार्यक्रम में तेजी लाई जाये। प्रत्येक वीकेंड प्रदेश में साढ़े 4 लाख टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को भी वैक्सीनेशन अभियान के लिए काम करने को कहा गया है। पंचायत प्रतिनिधि, विधायकों और सांसदों से अपील की गई है कि वे लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करें। मुंडा, पाहन और मांझी जैसे आदिवासी धर्मगुरुओं से भी लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है।