logo

शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण, जांच में जुटी पुलिस

6591news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर : 
शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है।  एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बता दें कि नाबालिग के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया गया। युवक ने शादी करने से भी इन्कार कर दिया। पीड़िता ने परसुडीह क्षेत्र में रहने वाले राजा हांसदा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

क्या था मामला 
पीड़िता के अनुसार साल 2020 से वो राजा हांसदा के संपर्क में है। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। इसी बीच राजा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और जब वो गर्भवती हुई तो आरोपी ने ये कहते हुए गर्भपात करा दिया कि वो कुछ दिनों के बाद उससे शादी कर लेगा। लगातार दबाव बनाए जाने के बाद वो शादी से मुकर गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  राजा हांसदा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस 
जानकारी के मुताबिक प्राथमिकी में पीड़िता के कथित प्रेमी राजा हांसदा और उसकी मां को पुलिस ने आरोपी बनाया और उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई चल रही है। मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान पता चला कि रेजा हांसदा को उसके बेटे की करतूत की जानकारी शुरू से ही थी। जानकारी होने के बावजूद मां ने वारदात को दबाने की कोशिश की।