logo

Corona Update: कोरोना की बढ़ी रफ्तार! बीते 24 घंटे में मिले 59,069 नये संक्रमित, 257 लोगों की हुई मौत

6873news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों नें चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 59 हजार 69 केस सामने आये। 257 मरीजों की मौत हो चुकी है। नये मामले बीते साल 17 अक्टूबर के बाद से सबसे ज्यादा हैं। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 25 हजार 857 तक बढ़ गयी है। इस वक्त देश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 49 हजार 455 तक पहुंच गयी है। अब तक देश में 1 करोड़ 18 लाख 46 हजार 81 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 1 करोड़ 12 लाख 62 हजार 503 मरीज ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 60 हजार 983 मरीजों की मौत हो चुकी है। 4 लाख 17 हजार 82 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

किन राज्यों में आये कितने नये मामले
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 35 हजार 952 मरीज मिले। यहां गुरुवार को 111 लोगों क मौत हो गयी। महाराष्ट्र में अब तक 26 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ गये। गुरुवार को सामने आए मरीजों की संख्या अब तक सबसे ज्यादाहै। महाराष्ट्र में 53 हजार 795 लोगो की मौत हो चुकी है। यहां अभी 21 हजार 405 एक्टिव मरीज हैं।  पंजाब में बीते 24 घंटे में 2 हजार 661 नये मरीज मिले। 43 लोगों की मौत हो गयी। राज्य में अब तक 2 लाख 22 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक यहां 6 हजार 517 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में बीते 24 घंटे में 1 हजार 961 मरीज मिले। 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब त 2 लाख 94 हजार लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। राज्य में अब तक 4 हजार 473 लोगों की मौत हो चुकी है। 9 हजार 372 एक्टिव केस हैं। 
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में 1 हजार 885 केस मिले। 9 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 2 लाख 82हजार मरीज मिले हैं। अब तक 4 हजार 473 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 9 हजार 372 है। 

कड़ी सख्ती बरत रहे हैं देश के कुछ राज्य
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत के 18 राज्यों में कोरोना के नये वेरियेंट म्यूटेंट का पता चला है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इन वैरियेंट्स में कौन से नये लक्षण मरीज में दिखते हैं फिलहाल इसका पता नहीं लगाया जा सका है। दूसरे देश से आने वाले लोगों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने अपने राज्य में आने वाले नागरिकों के लिये अनिवार्य कर दिया कि उनके पास आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट निगेटिेव होनी चाहिये तभी प्रवेश मिलेगा। रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच की जा रही है।