logo

कॉलर पकड़ने का बदला दोनों हाथ काटकर लिया, पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम

10933news.jpg
द फॉलोअप टीम, भोपाल:

होशंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को दूसरे युवक का कॉलर पकड़ने की बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ी है। 5 आरोपियों ने मिलकर एक युवक के दोनों हाथ काट दिए।  मुख्य आरोपी सरपंच का पति बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किसी पुराने विवाद में  पीड़ित युवक ने सरपंच के पति का कॉलर पकड़ लिया था। 

कॉलर पकड़ने का बदला लिया
उस घटना का बदला लेने के लिए नाराज आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और तलवार से उसके दोनों हाथ काट दिए। शुक्रवार की रात यह घटना घटी है। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाबई पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुरानी रंजिश, खूनी झड़प और दंबगई से भरे इस मामले को लेकर इलाके में सनसनी है। 

ऐसे दिया घटना को अंजाम
पुलिस ने बताया है कि सोमेश चौधरी गांव की तरफ आ रहा था। तभी नहर के पास वेंकट, केशव, भगवान सिंह, नाती चौधरी और मकरंद ने उसकी बाइक रोक ली। पहले तो सोमेश के साथ मारपीट की फिर दोनों हाथ काट दिए। सोमेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। सोमेश और आरोपियों के बीच पुराना विवाद था। पहले भी इनके बीच विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह सरपंच पति और सोमेश का झगड़ा हुआ था।  जिसमें सोमेश ने  सरपंच पति का कॉलर पकड़ा था। जिससे वो अपमानित महसूस कर रहा था।