logo

गिरिडीह: जिले में दिखा वीकेंड लॉकडाउन का असर, पसरा रहा सन्नाटा

गिरिडीह: जिले में दिखा वीकेंड लॉकडाउन का असर, पसरा रहा सन्नाटा
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह: 

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए झारखंड में लागू वीकेंड लॉकडाउन का आज तीसरा चरण था। शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा। इस दरम्यान रविवार को बाजारों में सन्नाटा दिखा। गिरिडीह में पूर्ण लॉकडाउन सा नजारा दिखा। सारी दुकानें बंद रहीं। इस दौरान लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद दिखा। 



नगर थाना प्रभारी ने लिया शहर का जायजा
नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने शहर के कई इलाकों का खुद जायजा लिया। थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने बड़ा चौक, गांधी चौक, टॉवर चौक ,नटराज चौक, अंबेडकर चौक, कालीबाड़ी चौक, मकतपुर चौक समेत कई जगहों का घूम-घूम कर जायजा लिया। इस दौरान बेवजह घरों से बाहर निकले लोगों का पुलिस द्वारा चालान भी काटा गया। लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई। 



लोगों से घरों में रहने की अपील भी की गई
थाना प्रभारी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार नियमों का पालन करवाया जा रहा है। इन्होंने बताया कि लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। बंदी के दौरान निकले सभी लोगों की जांच पुलिस द्वारा की गई।  मेडिकल, गैस आदि जरूरी सेवा के लिए निकले लोगों को जांच के बाद उन्हें जाने दिया जा रहा है। बताया गया महामारी की चैन को तोड़ने के लिए बेवजह घरों से ना निकालना और मास्क का प्रयोग करना बहुत जरूरी है। इसी से महामारी थमेगी।