logo

गढ़वा में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ JMM का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

गढ़वा में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ JMM का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

द फॉलोअप, गढ़वा:

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC) के इस्तीफे की मांग को लेकर आक्रोश धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इधर, गढ़वा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। झामुमो कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल मैदान से रंका मोड़ तक उनकी प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और पुतला दहन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी।

मुख्य चुनाव आयुक्त पर कई राज्यों में भाजपा की सरकार बनवाने का आरोप

प्रदर्शन में बड़ी जेएमएम नेता सहित सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान झामुमो ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान देशभर में 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर कई राज्यों में भाजपा की सरकार बनवाने में भूमिका निभाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पद पर बने रहने का हक़ नहीं है।

Tags - Chief Election Commissioner JMM Jharkhand Political Newselection Commission