logo

बेरमो-दुमका में सत्तापक्ष ने अपनी सीटें जीत कर भाजपा की उम्मीद पर पानी फेर दिया

2346news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
बेरमो और दुमका विधानसभा की दोनों सीटों पर यूपीए ने जीत  दर्ज की है. मतगणना के 16वें राउंड में जेएमएम के बसंत सोरेन 5146 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, बेरमो से कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, ने भाजपा के योगेश्वर महतो बाटुल को 14,249 मतों से हरा दिया है। इधर, 16वें राउंड की गिनती में दुमका में जेएमएम के बसंत सोरेन को 72,293 और भाजपा की लुईस मरांडी को 67,147 वोट मिले हैं। 

दुमका विधानसभा उपचुनाव की मतगणना दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में हुई। वहीं, बेरमो विधानसभा उपचुनाव की मतगणना वेयर हाउस ऑफ बाजार समिति चास, बोकारो में की गई। 

मंत्री ने जीत की दी बधाई
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जीत की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा कि भाजपा के मुंगेरीलाल के हसीन सपने चकनाचूर हो गए. जनता ने यूपीए सरकार को अपना आशीर्वाद दिया है । दुमका विधानसभा क्षेत्र से भाई बसंत सोरेन और बेरमो विधानसभा चुनाव क्षेत्र से भाई अनूप सिंह जी को जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं.

ये भी पढ़ें.......

दोनों सीटों पर जीत बरकरार रही
बेरमो और दुमका उपचुनाव में खास बात ये रही कि दोनों सीटें यूपीेए ने बरकरार रखीं. बता दें कि पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन की वजह से बेरमो विधानसभा क्षेत्र खाली हो गया था। इसकी वजह से वहां पर उपचुनाव हुआ। जबकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में बरहेट और दुमका 2 विधानसभा क्षेत्रों से जीत हासिल की थी। उन्हें एक सीट छोड़नी थी। ऐसे में उन्होंने दुमका से त्यागपत्र दिया। इसकी वजह से दुमका सीट खाली हो गई और वहां उपचुनाव हुआ।