द फॉलोअप टीम, हैदराबादः
संगारेड्डी जिले के पाटी में बेंगलुरु से उत्तर प्रदेश जा रही एक कार एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
तेज रफ्तार से गई लोगों की जान
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दुर्घटना स्थल पहुंच गई है और मामले की तफ्तीश कर रही है। बताया गया कि घायलों में से कुछ का यूपी और कुछ का झारखंड से वास्ता है। इनमें कमलेश लोहार, हरी लोहार, प्रमोद भुहर, विनोद भुहर झारखंड के रामगढ़ के रहनेवाले हैं। वहीं, पवन कुमार, प्रमोद कुमार, अर्जुन, आनंद कुमार और चंद्र वामसी यूपी के रहनेवाले हैं। वहीं ड्राइवर बांग्लादेश का रहनेवाला बताया गया है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि कार की रफ्तार तेज होने की वजह से यह हादसा हुआ।
ये भी पढ़ें.......