द फॉलोअप टीम, रांचीः
नया साल आ चुका है उम्मीद करते हैं आप सबने अपने नये साल यानी 1 जनवरी का स्वागत बहुत ही धूमधाम से किया होगा। अब बारी है अपने काम के मूड में वापस लौटने की। कुछ चीजें मंहगी हो जाएगी यानि अगर आप लिमिट से ज्यादा बार एटीएम से पैसे निकालेंगे तो यह आपको महंगा पड़ने वाला है।

पैसे निकालने के लिए प्रति ट्रांजेक्शन 20 रुपये की जगह 21 रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा आपको इस पर जीएसटी भी देना होगा। ट्रांजेक्शन फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा ख़त्म होने के बाद ही यह लागू होगी। फिलहाल, बैंक हर महीने कुल पांच (आर्थिक या ग़ैर-आर्थिक) ट्रांजेक्शन मुफ़्त में अपने एटीएम का इस्तेमाल करने की सुविधा देते हैं।
इंटरचेंज ट्रांजेक्शन फीस भी बढ़ेगी
एक और बदलाव ये है कि बैंकों में प्रति ट्रांजैक्शन इंटरचेंज फीस को बढ़ाने की भी इजाजत दे दी गई है। फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए इस चार्ज को 15 रुपये से 17 कर दिया गया है। नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए इंटरचेंज फीस को 5 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये कर दिया गया है।

बिना KYC कराए डीमैट अकाउंट डी-एक्टिवेट
अगर आपने 31 दिसंबर तक अपने डीमैट अकाउंट का केवाईसी (नो योर कस्टमर) पूरा नहीं कराया था तो आपका खाता 1 जनवरी से डीएक्टिवेट कर दिया गया है। लिहाजा इसे ठीक करवाने के लिए आप तुरंत बैंक से संपर्क करें