द फॉलोअप टीम, रांची
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, एडीजी अनुराग गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रेस सलाहकार अजय कुमार से जुड़े हॉर्स ट्रेडिंग मामले में आज रांची के सिविल कोर्ट में सुनवाई है। जांच अधिकारी की अदालत में दायर पीसी एक्ट जोड़ने के मामले पर पिछली सुनवाई के बाद रांची सिविल कोर्ट ने अपना फैसला 10 जून तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। आज उसी मामले में कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। जानकारी के मुताबिक 2 जून को दायर अर्जी पर प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी अनुज कुमार की अदालत ने संज्ञान लिया था। अदालत ने पिछली सुनवाई के फैसले को सुरक्षित रख लिया था और इसके लिए आज की तारीख निर्धारित की गई थी।