logo

ट्रक और बस की भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत और दर्जन भर लोग घायल

ट्रक और बस की भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत और दर्जन भर लोग घायल
द फॉलोअप टीम, पलामू  : 
नावाबाजार थाना क्षेत्र ( nawabajar police area) के तूकुबेरा में एनएच 98 पर ट्रक और यात्री बस में भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एक दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) में भेजा गया है। मृतकों में एक की पहचान पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के किशनपुर के कृष्णा भुइयां के रूप में हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस भई मौके पर पहुंची। 

टक्कर में उड़ गए बस के परखच्चे
जानकारी के अनुसार पिपरा से यात्री बस मेदिनीनागर की तरफ जा रही थी। इस बीच तुकूबेरा के पास भीषण टक्कर हो गई। टक्कर में बस के केबिन के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों ने दुर्घटना के बाद फंसे शव को गैस कटर से काटकर बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पंहुची। दोनों मृतकों के शव का पंचनामा के बाद एमएमसीएच (MMCH) में पोस्टमार्टम किया गया।