logo

हाइवा खड़ी कर आराम कर रहा था चालक, गिरा हाईटेंशन तार और हो गई मौत

8649news.jpg
द फॉलोअप टीम, गढ़वा:
गाढ़ा टुटवा में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान जलक महतो के रूप में हुई है। दरअसल जलक महतो हाइवा चालक था। वह माल अनलोड करके सड़क किनारे हाइवा में बैठा हुआ था। अचानक हाइवा पर हाईटेंशन बिजली का तार गिर गया। ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। हाइवा में तार गिरते ही कंरट पूरी गाड़ी में फैल गया। चालक को जोर से झटका लगा। वह नीचे गिर गया। 

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
दरअसल मुन्ना सिंह नामक ठेकेदार सड़क निर्माण का कार्य चलवा रहा है। इसी कार्य मे जलक हाइवा चलाता था। वह माल अनलोड कर हाइवा को खड़ी करके बैठा हुआ था। तभी हाईटेंशन तार हाइवा पर गिरा और करंट लगने से जलक महतो की मौत हो गयी और हाइवा में आग लग गई। पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।