logo

पत्थर खदान कार्यालय में लगी भीषण आग, तीन वाहन जल कर राख

पत्थर खदान कार्यालय में लगी भीषण आग, तीन वाहन जल कर राख

द फॉलोअप टीम, दुमका :

 

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पोखरिया मौजा में पत्थर खदान में आ लग गई। आगजनी की इस घटना में ऑफिस पूरी तरह से जल गया। आग की लपटों ने ऑफिस के पास खड़े दो ट्रैक्टर और एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में तीनों वाहन जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों के अनुसार पत्थर का खदान कार्यालय अनिल सिंह का है।

 

आखिर कैसे लग गई इतनी भीषण आग

ग्रामीणों  ने बताया कि लपटें इतनी तेज थीं कि काफी प्रयास करने के बावजूद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका और कार्यालय में रखा सारा सामान और दो ट्रैक्टर, एक बाइक जल गए। इसके साथ ही लाखों की संपत्ति भी जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों की ओर से प्रशासन को खबर किए जाने तक पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। शिकारीपाड़ा पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची।