द फॉलोअप टीम, देवघर:
रिखिया थाना क्षेत्र के हरिलाजोरी मंदिर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सोमवार रात चोरों ने एक साथ तीन मंदिरों में हाथ साफ किया। चोरों ने ताला तोड़कर दान पति में रखे पैसे चुरा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुजारी ने दी जानकारी
दुर्गा मंदिर और मशान काली दोनों मंदिरों के दान पेटी का ताला चोरों ने तोड़कर पेटी में रखे पैसे को चुरा लिया। मंगलवार सुबह पुजारी ने मामले की जानकारी रिखिया थाना पुलिस को दी। रिखिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू क्र दी है। इसके साथ ही अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।