logo

UPSC पास करने के बाद भी राम नाथ कोविंद ने क्यों नहीं की थी नौकरी, आज है 76वां जन्मदिन

13407news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची : 
देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज ही के दिन 1 अक्टूबर 1945 में उनका जन्म कानपुर के एक छोटे से गांव परौख में हुआ था। वे दलित समुदाय से आते हैं। राष्ट्रपति बनने से पहले कोविंद बिहार राज्य के राज्यपाल थे। वे भाजपा के दलित मोर्चा और अखिल भारतीय कोली समाज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे हैं। 

रामनाथ कोविंद से जुड़ी अहम बातें 
- कोविंद उत्तर प्रदेश से आने वाले पहले राष्ट्रपति हैं। 
- 1990 में लोकसभा का चुनाव हार गए थे, बाद में दो बार राज्यसभा गए। 
- 2007 में बोगनीपुर सीट से विधानसभा के चुवान भा हारे थे। 
- कोविंद 90 के दशक में भाजपा का यूपी में सबसे बड़ा दलित चेरहा थे। 
- उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन आईएएस कैडर नहीं मिलने के कारण छोड़ दी। 
- वे 1977 से 1979 तक दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के वकील रहे। 
- बाद में 1980 से 1993 तक उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में भी वकालत की।

यह भी पढ़ें : 

टाटा सन्स ने जीती एयर इंडिया की बोली, हर दिन 20 करोड़ के नुकसान में है कंपनी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिया निर्देश, अवध खनन पर हर हाल में लगाएं रोक